प्रधानमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन योजना : हेल्थ आई डी कार्ड योजना नयी जानकारी
भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में अनेक योजनाए चलायी गयी जिससे देश की बड़ी आबादी ने लाभ उठाया है इन्ही में से एक मिशन देश में चलाया जा रहा है जिसे नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के नाम से जाना जाता है भारत में कोरोना काल जो कि अभी चल रहा है तीसरी लहर आने वाली है गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो एक शहर से दूसरे शहर जाना पड़ता है ऐसी परिस्थिति में अपने साथ ढेर सारी रिपोर्ट्स ले जाने की समस्या थी
इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए हमारे देश प्रधानमन्त्री ने हेल्थ आई डी कार्ड का शुभआरम्भ किया है आज हम इस विषय पर वृहतः चर्चा करते हुए इसके सभी पहलुओं करेंगे इस लेख के माध्यम से हम मन में उठे सभी सवालों का ज़वाब ढूंढेंगे अतः आप सभी से अनुरोध है की इस अंत तक जरूर पढियेगा |
- स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री
- हेल्थ आई डी कैसे काम करेगी
- किन राज्यों में योजना लागू की जा रही है
- कार्ड की कुछ मुख्या बातें
- कार्ड बनवाने के लिए मुख्या दस्तावेज़
इस लेख को तैयार करने में देश की सरकारी वेबसाइट , विभिन्न अखबार जैसे अमर उजाला दैनिक भास्कर आदि एवं विकिपीडिया पर दिया गया सामग्री का उपयोग किया गया है इस लेख का उद्देस्य केवल पाठको में जानकारी को सरल भाषा में उपलब्ध कराना है जिससे वे इन योजनाओ का उपयोग ज्यादा से ज्यादा कर सके | यदि इस लेख से सम्बंधित कोई प्रश्न आपके मन में है तो उसे जरूर कमेंट में लिखिये जिससे अगले लेख में उसका ध्यान रखा जा सके |
अंत में कमैंट्स के माध्यम से आप मुझ से प्रश्न कर सकते है जिनका जवाब देने में मुझे ख़ुशी होगी |
योजना का नाम | पी एम् हेल्थ आयी डी कार्ड योजना |
जारी करने वाली एजेंसी का नाम | केंद्र सरकार (डिजिटल हेल्थ मिशन ) |
योजना के सम्बन्ध में जानकारी के लिए E Mail | ndhm @nha.gov.in |
योजना की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर | 1800114477 |
पता | National health authority |
नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन क्या है :
नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन भारत सरकार एजेंसी है जो भारत के लोगो को एक मेडिकल हेल्थ आइडेंटिटी कार्ड प्रदान करती है जिससे भारतीय नागरिक प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गयी -- आयुष्मान योजना का लाभ उठा सकते है प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी ने NDHM की घोसणा भारत की स्वंतंत्रता दिवस के मौके पर सन 2020 में की थी उनके अनुसार भारत के प्रत्येक नागरिक की स्वाथ्य सम्बन्धी जानकारी को इस कार्ड के जरिये जाना जायेगा एवं स्वास्थ्य से सम्बंधित सभी प्रकार की सुविधाएं उसे इस कार्ड के जरिये ही मुहैया कराई जाएंगी |
डीजी डॉक्टर क्या है :
डीजी डॉक्टर एक ऐसा NDHM के तहत प्लेटफॉर्म है जहा पर भारत के सभी डॉक्टर्स को एक साथ लाया जायेगा इसमें डॉक्टर्स को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा एवं अपना स्पेशलाइजेशन आदि के साथ अपना सम्पूर्ण बायोडाटा होगा इससे डॉक्टर्स की उपलब्ध्ता एव अनुपलब्ध्ता का पता चलेगा इसका लाभ आई डी कार्ड के साथ पेशेंट्स को होगा |
टेलीमेडिसिन क्या है :
टेलीमेडिसिन भारत सरकार द्वारा एक ऐसी प्रक्रिया की शुरुआत है जिसमे भारत में कही पर भी किसी भी कोने में बैठकर हम टेलीफोनिक अथवा विडीओकाल अथवा वाट्सएप्प और अन्य किसी ऍप के जरिये भारत के डॉक्टर्स से सलाह मश्वरा कर अपने को दिखा कर दवाई ले सकते है इससे मेडिकल क्षेत्र में एक क्रांति का अनुभव किया जा सकता है सामान्य से असामान्य बीमारी में हमे इलाज के लिए किसी बड़े शहर का रुख नहीं कारण अपितु घर बैठे डॉक्टर्स की ऑनलाइन फीस ऐडा करके एक अच्छी दवा का उपयोग कर हम ठीक हो सकते है
स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री :
इसके तहत भारत के लगभग सभी हॉस्पिटल चाहे वो प्राइवेट हो अथवा सरकारी सभी लेबोरेटरी जो की विभिन्न टेस्ट करती है -- सभी का रजिस्ट्रेशन कर एक प्लेटफॉर्म पर इन्हे लाया जायेगा और पेशेंट भारत के किसी भी हॉस्पिटल के बेड की स्थिति को एक सेकंड में जान पायेगा जिससे उसे एडमिट होने में कोई असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा और जिस तरह से एक अव्यवस्था को हमने को विड काल में देखा था उस तरह की अव्यवस्था नहीं पैदा हो पायेगी |
ई फार्मेसी क्या है :
ई फार्मेसी एक तरह का ऑनलाइन मेडिकल स्टोर है जो की मेडिसिन डॉक्टर्स द्वारा जो मेडिसिन लिखी जाती है उसे उन्हें पेशेंट्स तक पहुंचने का कार्य करती है | ये भी NDHM के तहत एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा और पेशेंट्स को सुविधा प्रदान करेगा
हेल्थ आई डी कैसे काम करेगी :
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद पेशेंट को हेल्थ आई डी कार्ड दे दिया जायेगा उस आई डी कार्ड पर उस पेशेंट का यूजर आई डी और पासवर्ड होगा | अपने यूजर आई डी और पासवर्ड के जरिये पेशेंट इस प्लेटफॉर्म की मदद से किसी भी डॉक्टर के बारे में पता कर सकता है एवं उसके स्पेशलाइजेशन को देख कर अपनी बीमारी का इलाज किस्से करवाना है यह निर्णय ले सकता है | इस प्लेटफॉर्म की मदद से वह हॉस्पिटल में बीएड की स्थिति को भी देख सकता है एवं अपनी मेडिसिन टेस्ट सब कुछ बड़ी आसानी से करा सकता है | इस यूनिक आई डी को वह समय समय पर अपडेट कर सकता है जिससे समय समय पर बदलाव से अपने इलाज में आसानी होगी |
डाटा की गोपनीयता :
इस प्लेटफॉर्म पर डाटा पूरी तरह से सुरक्षित है क्योकि भारत सरकार डाटा को सुरक्षित रखने की पूरी पूरी जिम्मेदारी ले रही है | आप से आई डी को लेने के बाद डॉक्टर केवल एक बार ही उसे प्रयोग में ला सकता है जबकि दोबारा जब आप डॉक्टर के पास जायेंगे तो उसे आपसे परमिशन लेकर ही मतलब otp बताकर ही वो प्रयोग कर पाएंगे |
किन राज्य में योजना लागू की जा रही है :
हेल्थ आई डी कार्ड योजना को सबसे पहले हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 6 केंद्र शाषित प्रदेशो में लागू की है ये है -- अंडमान निकोबार , चंडीगढ़ ,लक्षदीप लद्दाख ,पुड्डुचेरी ,दादरा नागर हवेली ,दमन दीव |
इस योजना के सफल होने के बाद इसे देश के सभी राज्यों में लागू किया जायेगा |
कार्ड की कुछ मुख्य बातें :
- आधार कार्ड की तरह डिजिटल हेल्थ कार्ड भी 14 डिजिट का होगा |
- इस कार्ड पर यूनिक क्यू आर कोड होगा |
- इस कार्ड में लोगो की स्वस्थ्य सम्बन्धी जानकारी जैसे उनका ब्लड ग्रुप,सभी रिपोर्ट्स जो अपलोड करवाई गयी है डॉक्टर एवं दवाई का प्रिस्क्रिप्शन होगा |
- यूजर आई डी एवं औ टी पी के बगैर कोई भी इसे नहीं देख सकता |
कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज़ :
- व्यक्ति का आधार कार्ड |
- व्यक्ति भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- मोबाइल नंबर बजिसपर OTP जायेगा होना आवश्यक है |
- राशन कार्ड |
- बैंक पासबुक |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें